फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म पीड़िता से अभद्रता कर सुरक्षाकर्मी को नुकीली वस्तु से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी दुष्कर्म पीड़िता से बाइक सवार युवकों ने पहले अभद्रता की और विरोध करने पर महिला के सुरक्षाकर्मी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत लोनी बॉर्डर थाना पुलिस से की है। 18 जुलाई को दो महिला आरोपी अंजली चौधरी व शालिनी समेत हर्ष और साजिद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद प्रशासन की ओर से उन्हें सुरक्षाकर्मी मिला हुआ है। शनिवार रात गली में कुछ लड़के तेज स्पीड में बाइक चला रहे थे। उन्होंने गली में तेज बाइक चलाने से रोका तो दो युवक उनको गाली देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के साथ लौटे और उनसे व उनके सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर नुकीले वस्तु से हमला करके घायल कर दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस को सूचना दी गई तो तुरंत स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी मौका पाकर भाग निकले। सुरक्षा कर्मी को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपियों ने सुरक्षा कर्मी की बंदूक छीनने का भी प्रयास किया। एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया कि दो युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि महिला से दुष्कर्म की घटना में 15 लोगों के खिलाफ 17 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद महिला की जान को खतरा मानते हुए उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर रखा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें