हिंडन नदी में बढ़ा जल स्तर। अमर उजाला
- फोटो : Archive
शनिवार शाम से आवासीय इलाके में घुस रहे पानी से करहेड़ा डूब क्षेत्र में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों की चिंता बढ़ गई है। साल-2023 में भी हिंडन का पानी खतरे के निशान से नीचे था तब भी पानी घुस गया था। आधे से ज्यादा इलाके के घरों में पानी पहुंच गया था। उनके मकानों की दीवारों में दरारें आ गई थीं। इस दौरान लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया था और एक सप्ताह तक रिश्तेदारों के घर रहना पड़ा था। पानी घुसने से एक युवक की डूबने से मौत भी हो गई थी। आवासीय इलाके में पानी घुसने के बाद पुरानी डरावनीं याद फिर ताजा कर दी है।
करहेड़ा निवासियों ने की हिंडन पर बांध बनाने की मांग
करहेड़ा के निवासियों ने गांव की तरफ हिंडन पर बांध बनाने की मांग काफी दिन से चली आ रही है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। अब सिटी फॉरेस्ट में लगातार बढ़ रहे पानी से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करहेड़ा के तराई क्षेत्र में हिंडन नदी का पानी आ गया है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बाढ़ जैसी स्थिति आ सकती है।
-