फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद के मयंक ने किया जिला टॉप

Sat, 21 May 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
मयंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पढ़ाई में लड़कों को पिछाड़ रही लड़कियों को इस बार मयंक ने पीछे छोड़ दिया। मामूली अंकों से ही सही, लेकिन मयंक सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में जनपद टॉप कर गए। हालांकि, मयंक के बाद टॉपरों की सूची में लड़कियों का ही दबदबा है।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं  का रिजल्ट घोषित होने पर लड़कों में मायूसी तो लड़कियों का जलवा देखने को मिला। शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं  का रिजल्ट घोषित किया गया। जिले का रिजल्ट 60 फीसदी रहा, जबकि फेल होने वाले बच्चों की संख्या 25 फीसदी है।

15 फीसदी बच्चों की कंपार्टमेंट और अनुपस्थित रहेे। जनपद में कुल 4839 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें से महज 2903 बच्चे ही पास हो सके । फेल होने वाले बच्चों की संख्या 1210 रही, जबकि 726 बच्चे अनुपस्थित और कंपार्टमेंट रहे।
विज्ञापन


रिजल्ट के टॉपर्स मयंक रहे तो टॉपर्स की सूची में लड़कियों ने परचम लहराया। मयंक सिंघल 97 फीसदी अंकों के साथ जनपद में अव्वल रहे। मयंक के हिंदी में 100, इंग्लिश में 93, फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में 96 और मैथ में 97 अंक रहे।

वहीं, डीपीएस बुलंदशहर की दीपांशी सर्राफ, कृति अग्रवाल और महाराजा अग्रसेन स्कूल खुर्जा की निशा खेमका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तीनों के 96.8 फीसदी नंबर रहे। दीपांशी को इंग्लिश में 97, मैथ में 95, फिजिक्स में 98, केमेस्ट्री में 98 और कंप्यूटर साइंस में 96 अंक प्राप्त हुए।

कृति को इंग्लिश में 98, मैथ में 95, इकॉनोमिक में 97, बिजनेस स्टडीज में 95 और एकाउंटेंसी में 99 अंक प्राप्त हुए।  निशा खेमका को इंग्लिश में 82, बॉयोलोजी में 98, फिजिक्स में 93, केमेस्ट्री मेें 98, फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक प्राप्त हुए।

गिर रहा रिजल्ट का ग्राफ
एक तरफ जहां यूपी बोर्ड में पास बच्चों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ सीबीएसई पैटर्न से पास बच्चों का ग्राफ घट रहा है। 2015-16 में सीबीएसई इंटरमीडिएट से पास बच्चों का ग्राफ 60 फीसदी रहा तो यूपी बोर्ड का 80.90 रहा था। जबकि 2014-15 में इंटरमीडिएट में पास बच्चों का ग्राफ 69.7 और 2013-14 में 69.8 रहा था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें