फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिकंदराबाद इंडेन गैस सर्विस ने मांगी पुलिस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद इंडेन गैस सर्विस ने एसडीएम को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। एजेंसी संचालक ने एसडीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर फैले भम्र के कारण उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग बढ़ा दी है। जिसके चलते आईओसी का बुकिंग सिस्टम हैंग हो गया है। लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। जिससे ग्राहकों में और अधिक अविश्वास फैल रहा है। लोग एजेंसी के बाहर जमा हो गए है और स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार करने पर आमादा है। बिना बुकिंग के ही गैस देने के लिए दबाव बना रहे हैं। इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोदाम पर पुलिसबल की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें