फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नायब तहसीलदार से बोला एसडीएम का अर्दली...यहां कैसे आए मैं 50 लाख रुपये लेकर कराता हूं खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खनन की जांच करने पहुंचे दो नायब तहसीलदारों को एसडीएम के अर्दली ने ही फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां जांच करने की। मैं 50 लाख रुपये लेता हूं, इसलिए खनन करा रहा हूं। तहसीलदार ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम सिकंदराबाद को सौंपी है। एसडीएम सिकंदराबाद ने अर्दली पद से हटाकर आरोपी को कार्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने 10 सितंबर को रात 10 बजे तहसीलदार सदर मनोज कुमार रावत अतिरिक्त प्रभार सिकंदराबाद को निर्देश दिए कि ककोड़ क्षेत्र के गांव सूबरा में खनन किया जा रहा है। एडीएम के निर्देशन पर तहसीलदार ने बुलंदशहर सदर के दो नायब तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत व राजीव कुमार को हमराह के साथ छापा मारने के लिए मौके पर भेजा। तहसीलदार ने एसडीएम को भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि वहां मौके पर दो जेसीबी, एक लोडर, तीन ट्रैक्टर खनन कर रहे थे। इनमें से एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर चालक भाग हो गए जबकि एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक लोडर को पकड़ लिया।
मौके पर छापा मारने के दौरान खनन में लिप्त जीतू निवासी शेरपुर मौके पर आए और धमकाते हुए कहा कि तहसील के सभी अधिकारियों व थानों को पैसा देते हैं। सभी को सूचना देकर ही खनन करते हैं। सभी को पैसा जाता है तो आप लोग यहां तक आ कैसे गए।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि किस तहसील के हैं, उसने एसडीएम सिकंदराबाद के अर्दली अजीत कुमार को मोबाइल पर फोन मिला दिया। तहसीलदार ने रिपोर्ट में लिखा है कि मौके पर टीम के साथ अर्दली ने जीतू के फोन से दुर्व्यवहार के साथ गाली गलौज की और फोन काट दिया। उसके बाद अर्दली ने व्हाट्सएप कॉल किया और धमकी दी कि आप लोग कौन हो, किस तहसील के हो कैसे आ गए। मैं 50 लाख रुपये लेकर खनन करा रहा हूं।
तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम दीपक पाल ने आरोपी अजीत को अर्दली पद से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच में अर्दली के खनन माफियाओं से संबंध हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के भी अर्दली संपर्क में है। साथ ही रिपोर्ट एडीएम को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी एसडीएम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने पर अर्दली के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें