फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अकबरपुर के 14 घरों में 25 किलोवाट, स्याना में एक दुकान पर आठ किलोवाट मिली बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम का चेकिंग अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को नगरीय खंड के अकबरपुर में हापुड़ एवं गाजियाबाद की बिजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 14 घरों में 25 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। स्याना में एक बैटरी की दुकान पर आठ किलोवाट की बिजली चोरी होते हुए मिली। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज करा 9.69 लाख रुपये का अधिभार लगाया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार के निर्देश पर जिलेभर में पिछले कई दिनों से विशेष अभियान मॉर्निंग रेड के तहत बिजली चोरी को रोकने के लिए टीम जांंच में जुटी हैं। इस दौरान सर्वाधिक लाइन लास वाले एवं स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने वाले क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है। नगरीय खंड के उच्च लाइन लॉस वाले क्षेत्र अकबरपुर में हापुड़ एवं गाजियाबाद की एक-एक टीम के साथ पांच बिजलेंस की टीमों में नगरीय डिविजन के तीन एसडीओ, तीन सहायक अभियंता मीटर, चार अवर अभियंता, तीन टीजी-टू, लाइनमैन सहित करीब 100 विद्युतकर्मी एवं पुलिसबल ने जांच की।
अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि छापेमारी टीम ने सुभाष, मनीष, फारूक, कासिम, सलमान सहित 14 लोगों के यहां 25 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। इसके सापेक्ष 9.69 लाख का जुर्माना लगा रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा दो उपभोक्ताओं के यहां से अनियमित तरीके से दूसरे परिसर से तार डालकर बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई। उधर,
विज्ञापन

स्याना में उपखंड अधिकारी को बिजली चोरी की शिकायत मिली। अधिशासी अभियंता स्याना के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता मुकेश, अवर अभियंता श्रीराम, टीजी-टू रामकिशोर, लाइनमैन दिलशाद, लाइनमैन मुस्तकीम, लाइनमैन कन्हैया की टीम ने राजधानी बैटरी की दुकान पर जांच की। जांच में कटिया के माध्यम से डायरेक्ट विद्युत चोरी होते हुए मिली। यहां पर करीब आठ किलोवाट की बिजली चोरी मिलने पर कार्रवाई की गई।
Iअकबरपुर में 14 घरों में 25 किलोवाट चोरी मिलने पर 9.69 लाख रुपये का अधिभार लगाया है। स्याना में एक बैटरी दुकान पर आठ किलोवाट की चोरी मिलने पर कार्रवाई की गई। अभी तक कुल 237 विद्युत चोरों की प्राथमिकी, 753 संयोजन विच्छेदन और 81 लाख राजस्व की वसूली की जा चुकी है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता I
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें