नरौरा। एसडीएम दीपक कुमार पाल के निरीक्षण में शुक्रवार को जरगवां प्राइमरी पाठशाला नंबर एक पर खामियां मिलीं, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जरगवां के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक का अचानक निरीक्षण किया गया तो सुबह नौ बजे स्कूल खुला नहीं था। बच्चे खेल रहे थे। सभी अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। बाद में फोन करने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक स्कूल आए। स्कूल में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं थी। वाशरूम में पानी की व्यवस्था नही थीं और गंदे पड़े थे। दो अध्यापक बिना किसी प्रार्थना पत्र के छुट्टी पर थे। स्कूल में पंजीकृत 116 बच्चों में से मात्र 24 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों से पूछताछ कर मिलने वाले मिड-डे मील में भी अनियमितता सामने आई। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
संवाद