फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम-सीओ ने ली डीजे संचालकों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को थाना नरसेना परिसर में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा और सीओ रामकरण सिंह ने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई निर्धारित 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि किसी भी डीजे की ऊंचाई मानक से अधिक पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के भड़काऊ और अश्लील गाने नहीं बजाए जाएं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


सीओ रामकरण सिंह ने पुलिसकर्मियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक सौरभ, बिट्टू, सनी, दुष्यंत, देवेंद्र सहित क्षेत्र के सभी डीजे संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें