फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डॉ. अंतुल तेवतिया संभालेंगी जिला पंचायत की जिम्मेदारी

विज्ञापन
बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिला पंचायत के 103 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का पांच वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद रविवार से वह प्रशासक के रूप में सीमित अधिकारों के साथ जिला पंचायत का कार्यभार संभालेंगी। शासन के निर्देशों के बाद यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के नए निर्वाचन होने तक प्रशासक के रूप में डॉ. अंतुल तेवतिया कार्यों का संचालन करेंगी। हालांकि, वित्तीय और नीतिगत मामलों में उन्हें शासन की ओर से निर्धारित सीमित अधिकार ही प्राप्त होंगे। बड़े विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शासन की स्वीकृति आवश्यक होगी।

जिला पंचायत के इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 1923 में तत्कालीन जिला बोर्ड के गठन के बाद नवाब अहमद सईद खां (नबाव छतारी) पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से अब तक जिले में 21 निर्वाचित अध्यक्ष और 26 प्रशासक जिला पंचायत की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन


12 साल अध्यक्ष रहे चौधरी रघुवीर
जिला पंचायत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड शिकारपुर क्षेत्र से निर्वाचित चौधरी रघुवीर सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 13 जनवरी 1936 से 30 अप्रैल 1948 तक लगातार करीब 12 वर्ष तीन माह तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी। उनके कार्यकाल में जिला बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और जनसुविधाओं के विस्तार के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए थे।

कोट
शासन के निर्देशों के मुताबिक निर्वतमान अध्यक्ष को ही प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी गई है। निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। - सुधीर कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें