फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बीच सड़क पर खड़े वाहनों हटाने के विवाद में मारपीट, सभासद समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला मेमरान में रविवार देर शाम बीच सड़क खड़े चौपहिया वाहन को हटाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट में वार्ड सभासद ओमप्रकाश लोधी समेत कई लोग घायल हो गए। सभासद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड सभासद ओमप्रकाश लोधी के भाई डिबाई स्थित मंडी में आढ़त का कार्य करते हैं। रविवार देर शाम वह कार से जहांगीराबाद लौट रहे थे। मोहल्ला मेमरान में रास्ते में एक चार पहिया वाहन खड़ा था। वाहन हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसको लेकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में सभासद ओमप्रकाश लोधी समेत कई लोग घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे तौफीक के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभासद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से मालती पत्नी कन्हैया, रिंकू पुत्र राजेश और जमना पत्नी राजेश घायल हुए हैं। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी समेत कई वार्ड सभासद और अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की सूचना मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भरत सोनकर, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें