फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैगड़ा पीर के परिषदीय स्कूल का पूरा स्टाफ निलंबित

सार

सैगड़ा पीर के परिषदीय स्कूल का पूरा स्टाफ निलंबितबुलंदशहर।अनुचर हेमलता को डिबाई बीआरसी से संबद्ध किया गया है।बीएसए ने बताया कि प्रकरण में जांच के लिए तीन बीईओ की कमेटी गठित की गई है, जो जांच कर अंतिम रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैगड़ा पीर के परिषदीय स्कूल का पूरा स्टाफ निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। छात्रा को कमरे में बंद किए जाने के मामले में बीएसए ने शुक्रवार को गुलावठी क्षेत्र के सैगड़ा पीर परिषदीय संविलियन विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक, तीन सहायक अध्यापिकाओं और एक अनुचर समेत स्कूल के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। सिर्फ शिक्षामित्र कार्रवाई के दायरे से बाहर रखे गए हैं। अंतिम जांच के लिए तीन बीईओ की एक कमेटी भी गठित कर दी गई है।
गांव सैगड़ा पीर स्थित स्कूल में बृहस्पतिवार को शिक्षक एक छात्रा को कक्ष में छोड़कर ताला लगाकर शिक्षक संघ के चुनाव में चले गए थे। छात्रा का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने गुलावठी बीईओ से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रेशमपाल सिंह को निलंबित करने के बाद डिबाई ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरौरी में अटैच किया गया है। सहायक अध्यापिका मंजूलता, रेखा रानी व सरिता को निलंबित करने के बाद डिबाई के ऊंचागांव बांगर के उच्च प्राथमिक स्कूल में संबद्ध किया गया है। अनुचर हेमलता को डिबाई बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रकरण में जांच के लिए तीन बीईओ की कमेटी गठित की गई है, जो जांच कर अंतिम रिपोर्ट देगी। शुक्रवार को निलंबित शिक्षकों ने ही पढ़ाई करवाई। अफसरों का कहना है कि इस स्कूल में अब दूसरे शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
स्कूल में पहुंचे कम बच्चे
स्कूल में पंजीकृत 144 में से मात्र 90 बच्चे ही शुक्रवार को पहुंचे। बच्चों ने रोजाना की तरह कक्षाओं में पढ़ाई की और एमडीएम का खाना भी खाया। अभिभावकों को इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह की गलती किसी से भी हो सकती है। छात्रा इकरा के पिता नईमुद्दीन ने कहा कि छोटी बच्ची है। वह सो गई होगी। कई दिन पहले भी शिक्षकों ने बताया था कि आपकी बेटी सो जाती है। इसी तरह बृहस्पतिवार को भी इकरा सो गई और कमरे में रह गई। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
स्कूल बंद करने से पहले देखेंगे क्लास
बीएसए ने बताया कि निर्देश जारी किया गया है कि सभी स्कूलों के शिक्षक छुट्टी के बाद सभी कमरों की जांच करेंगे, उसके बाद ही कक्ष और स्कूल में ताला लगाया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा को स्कूल के कक्ष में बंद करने के मामले में बीईओ की जांच रिपोर्ट मिल गई थी। इसमें शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण बच्ची कक्षा में बंद हो गई थी। विद्यालय के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। - बीके शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें