फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.80 करोड़ से चार्र स्कूल तैयार, संचालन का इंतजार

विज्ञापन
गांव बदरपुर में बना राजकीय हाईस्कूल का भवन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
2.80 करोड़ से चार्र स्कूल तैयार, संचालन का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 2.80 करोड़ की लागत से चार राजकीय हाईस्कूल बनकर तैयार हो गए हैं। विभाग की ओर से इनका संचालन कराने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर दो और राजकीय हाईस्कूल का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इन पर भी लगभग 1.40 करोड़ की राशि खर्च होगी।
जिले में करीब दो वर्ष पहले शासन की ओर से छह राजकीय हाईस्कूल बनाने का निर्णय लिया गया था। साथ ही एक स्कूल के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च करने के आदेश मिले थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जिला प्रशासन के आदेश पर इन सभी छह राजकीय स्कूलों का निर्माण जिले के गांव बदरपुर, सतोहा, घोसीपुरा, खानपुर, सुरखुरू और अलीमुबारकपुर में कराने का निर्णय लिया था। जिला प्रशासन ने स्कूल भवन के लिए जमीन अधिग्रहित करवाई थी। इसके बाद इन स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। इन स्कूलोें के भवन निर्माण के लिए 70 लाख की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई। सभी स्कूलों को शासन से निर्धारित की गई पूरी राशि मिल चुकी है। गांव बदरपुर, सतोहा, घोसीपुरा और खानपुर में स्कूलाें का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि गांव सुरखुरू और अलीमुबारकपुर में निर्माण अंतिम चरण में है और जल्द पूरा हो जाएगा। इन सभी स्कूलाें का संचालन माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से किया जाएगा। बता दें कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा से संबंधित विद्यालयों की संख्या 406 है। इनमें से 55 राजकीय हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन

कक्षा छह से 10वीं तक की चलेंगी कक्षाएं
इन सभी राजकीय हाईस्कूलों में कक्षा छह से 10वीं तक की कक्षाओं का संचालन होगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि अभी शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है कि इसमें कितने छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी शासन और विभाग की ओर से की जाएगी। इस बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश का इंतजार
चार राजकीय स्कूलों के भवन बनकर तैयार हैं, जबकि दो स्कूलों के भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। इन स्कूलों के संचालन की तैयारी भी की जा रही है। यहां पर छात्रों के प्रवेश और शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन और विभाग की ओर से आदेश जारी किया जाएगा।
- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें