फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल चलो अभियान एक अप्रैल से, तैयारियां हुईं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के परिषदीय विद्यालयों और माध्यमिक स्कूलों में पहली अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंं। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कि सभी परिषदीय विद्यालयों और माध्यमिक स्कूलों में पहली अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल चलो अभियान के लिए ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 1691 परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। पहली अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो रही है।
पहले ही दिन स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग के अन्य अधिकारियों को दी गई है।
इसी तरह छह वर्ष तक के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। बताया कि पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत अधिक संख्या में बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जाना है। यह पहल शिक्षा से वंचित छह से 14 साल तक के सभी बच्चों को शिक्षित करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें