फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त कनेक्शन, एलईडी वितरण में ‘खेल’

Sat, 18 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीपीएल कार्ड धारक आवेदकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और सभी उपभोक्ताओं को दिए जा रहे एलईडी बल्ब में फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग द्वारा अधिकृत एजेंसी के लोग अवैध वसूली में जुटे हुए हैं। मामले में एसडीओ ने जानकारी से इंकार किया है तो एसई ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन



बुगरासी विद्युत उपकेंद्र के सराय गांव में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बीपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा नियुक्त की गई एजेंसी कनेक्शन के बदले उनसे पैसे वसूल रही है, जबकि कनेक्शन मुफ्त देने का प्रावधान है।

इसके अलावा कनेक्शन के साथ मुफ्त दी जाने वाली बिजली किट के बदले भी अवैध वसूली की जा रही है। इसके अलावा एलईडी बल्बों के बदले भी ग्रामीणों से नगद पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि एलईडी बल्बों का चार्ज बिल में जुड़ने का प्रावधान है।
विज्ञापन



स्याना के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से अधिकृत एजेंसी द्वारा कैंप लगाकर बीपीएल परिवारों को कनेक्शन, किट और आम उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं। उन्हें अवैध वसूली की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह खुद जांच करेंगे।


यह है सरकारी योजना
आरजीजीवीवाई योजना के तहत बीपीएल आवेदकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाने  का प्रावधान है। इसके तहत आवेदकों को अधिकृत एजेंसी आईएलएफएस द्वारा किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं को महज 80 और 99 रुपये में एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें