फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने साइकिल दौड़ा कर मनाया योग दिवस

Thu, 22 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
sp - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को योग दिवस के मौके पर सपाइयों ने साइकिल चलाई। सातों विधानसभा क्षेत्रों में सपाइयों ने जोर-शोर से साइकिल रैली निकाल योग का संदेश दिया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अब्दुल रब ने हरी झंडी दिखाकर योग दिवस पर साइकिल रैली का आगाज किया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री समेत तमाम सपाइयों ने साइकिल दौड़ाई। जिला कार्यालय पर योग को लेकर गोष्ठि का आयोजन भी किया गया। जिलाध्यक्ष अब्दुल रब ने कहा कि योग सेहत के लिए लाभकारी है। योग देश की प्राचीन धरोहर है इसको सहेजकर रखना होगा। महामंत्री बादल यादव, हाजी अख्तर,  डा. राजीव लोधी, प्रेमवीर यादव, 

किरन शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, गुलावठी प्रदेश सचिव और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुर्जर की अगुवाई में सपाइयों ने योग दिवस पर रैली निकाली। उन्होंने कहा कि योग दिवस पर हर एक इंसान को पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा करना चाहिए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यूथ अमीरुददीन मेवाती, तरूण अग्रवाल, शहजाद अल्वी, अमित यादव, संदीप यादव, देवेंद्र पंडित, कबीर अल्वी दिनेश यादव और बबलू कंसल मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रोें में साइकिल रैली निकालकर योग का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें