फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका में आत्महत्या की चेतावनी: पत्नी-बच्चों संग जहर लेकर पहुंचा सफाईकर्मी, बोला- वेतन से मांगते हैं कमीशन

Mon, 15 Jun 2026 06:23 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

खुर्जा नगर पालिका में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सफाईकर्मी अपने परिवार के साथ मच्छर मार दवा लेकर धरने पर बैठ गया। सफाई नायक पर वेतन से कमीशन मांगने और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसने आत्महत्या की चेतावनी दी, जिसके बाद ईओ ने तत्काल आरोपी नायक को निलंबित कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों संग धरने पर बैठा सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार सुबह सफाई कर्मी योगेश अपने परिवार के साथ पहुंचा और मच्छर मार दवा लेकर धरने पर बैठ गए। योगेश ने अपने सफाई नायक पर शोषण करने और वेतन में से जबरन कमीशन मांगने का आरोप लगाया। तभी ईओ ने तत्काल प्रभाव से सफाई नायक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


Trending Videos

हर महीने 20 से 22 हजार रुपये कटौती
बड़ा मोहल्ला निवासी सफाईकर्मी योगेश ने बताया कि वह सफाई नायक बबलू बसौर के अंतर्गत काम करता था। करीब 10 साल से नगर पालिका में कार्यरत है, लेकिन सफाई नायक बबलू बसौर के आने के बाद उसको काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि उनको वेतन भी काफी मिलता है, जिसमें से हर महीने 20 से 22 हजार रुपये कटौती कर दी जाती है। 

नौकरी से निकालने की मिलती है धमकी
इसके बावजूद सफाई नायक उनसे वेतन में से कमीशन की डिमांड करता है। कमीशन नहीं देने पर नौकरी से निकलवाने और वेतन बंद करने की धमकी दी जाती है। ऐसे में पीड़ित सफाई नायक व उसका परिवार काफी परेशान है। ऐसी परिस्थिति में उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। आत्महत्या करने के लिए उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निर्णय लिया। 

अधिकारी और नायक के बीच मिलीभगत
योगेश का कहना है कि अपनी समस्या के बारे में कई बार सफाई विभाग के अधिकारियों और बाबुओं से कहा गया, लेकिन उन्होंने भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि अधिकारी और सफाई नायक की आपसी मिलीभगत से वह परेशान है। योगेश अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ नगर पालिका में ही मच्छर मार दवा (ऑल आउट) धरने पर बैठ गए। 

सूचना पर पहुंचे अधिकारी
सूचना मिलने पर ईओ मोहम्मद अनवर हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और योगेश की समस्या सुनी। इसके बाद योगेश को समझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर उससे जहरीली दवा को लेकर नष्ट कराया। साथ ही उसको घर भेज दिया।
विज्ञापन

नायब बबलू को किया गया निलंबित
सफाईकर्मी योगेश की समस्या को देखते हुए तत्काल सफाई नायब बबलू बसौर को निलंबित किया गया। मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर कमेटी को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें