बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन पर जीआरपी कर्मी से विवाद के बाद दुकानदार ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मचारियों के विवाद के कारण ही अमर ने यह कदम उठाया।
बुलंदशहर खुर्जा जंक्शन पर बृहस्पतिवार रात एक दुकानदार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जंक्शन पर तैनात जीआरपी कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से जीआरपी प्रभारी और अन्य कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से कानपुर का रहने वाला था। वह अपने चचेरे भाई सुरेश के साथ खुर्जा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 पर कैंटीन चलाता था। सुरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जीआरपी कर्मचारियों ने अमर से पानी की बोतल ली थी।
इसके बाद कर्मचारियों और अमर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान अमर प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर कूद गया। इसी दौरान ट्रैक से गुजरी एक ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी पर आरोप और फरार कर्मचारी
परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मचारियों के विवाद के कारण ही अमर ने यह कदम उठाया। आनन-फानन जीआरपी ने अमर के शव को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। शव भेजने के बाद चौकी पर तैनात प्रभारी और सभी जीआरपी कर्मचारी वहां से फरार हो गए। मामले में खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी अरविंद चौधरी का मोबाइल नंबर बंद मिला। अलीगढ़ जीआरपी प्रभारी ने भी इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया है।
दूसरी घटना और आरपीएफ की भूमिका
सुबह करीब तीन बजे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक अन्य महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दूसरी घटना की जांच और पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए कोई भी जीआरपी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला के शव के पास तैनात रही।
आरपीएफ ने अलीगढ़ जीआरपी को इस मृत महिला के शव की सूचना दी। खुर्जा जंक्शन आरपीएफ प्रभारी नंदलाल मीणा ने बताया कि उन्हें दुकानदार की मौत के विषय में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर मृत महिला के पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ जीआरपी को सूचित करने की बात कही।