फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल सर्वे फेल, मात्र 5 फीसदी बढ़ा गन्ना रकबा

Sun, 10 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
गन्ने का रकबा जानने के लिए किया गया सैंपल सर्वे हकीकत से दूर रहा। सैंपल सर्वे में गन्ना क्षेत्र 10-15 परसेंट की बढ़ोतरी का आंकलन किया गया था। खेत टू खेत सर्वे में मात्र पांच प्रतिशत गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा मिला। ऐसे में उन चीनी मिलों के सामने संकट होगा जिनकी पेराई क्षमता अधिक है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व जनपद में गन्ना क्षेत्र का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हुआ था। खेत टू खेत सर्वे से पूर्व  गन्ना विभाग ने सैंपल सर्वे कराया था। सैंपल सर्वे की रिपोर्ट  के मुताबिक गन्ना क्षेत्रफल में  10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान था। मगर जब खेत से खेत तक गन्ने की फसल का सर्वे किया गया तो क्षेत्रफल कम निकला।

जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि गत् वर्ष करीब 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना बोया गया था। इस बार गन्ना क्षेत्र 45 हजार हेक्टेयर है। गत् वर्ष की तुलना में करीब दो हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यूं हुआ कम रकबा
गौतमबुद्धनगर के जेवर में हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसलिए वहां गन्ने की फसल को उजाड़ दिया गया था। सिंभावली शुगर मिल ने पेमेंट में किसानों को परेशान किया इसलिए वहां भी गन्ना क्षेत्र में बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें