फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: देवोत्थान एकादशी को लेकर व्रत और पूजा के सामान की हुई बिक्री

विज्ञापन
खुर्जा के गांधी मार्ग पर देवोत्थान एकादशी पर सिंघाड़े खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। देवोत्थान एकादशी पर नगर समेत जिलेभर के बाजार में लोगों ने फल, गन्ना और सिंघाड़ा आदि की खरीदारी की। फलों में लोगों ने सेब, केला आदि की अधिक खरीदारी की तो वहीं, गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े की मांग अधिक रही। सुबह से शाम तक लोग बाजार में देवोत्थान एकादशी को लेकर व्रत और पूजा के सामान की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

बाजार में सेब 60 से 120 रुपये, संतरा 100 रुपये एवं पपीता 50 रुपये प्रति किलो एवं केला 40 से 50 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से बिका। सिंघाड़ा 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक एवं गन्ना 30 से 60 रुपये प्रति पीस बिका। इन सभी सामान की लोग खरीदारी करते दिखे। फल विक्रेता ललित सैनी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े के साथ फलों की मांग अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें