बुलंदशहर। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 16 घटनाएं फसल अवशेष को जलाने की सेटेलाइट से रिकाॅर्ड की गई हैं। इस पर किसानाें से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं, विभाग की ओर से 16 कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की ओर से पराली जलाए जाने वाले क्षेत्रों के एसडीएम, जिला गन्ना अधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष समेत कुल 17 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए फसल अवशेष न जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद