साजिद हत्याकांड के दस आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
सिकंदराबाद। 22 नवंबर 2019 को नगर क्षेत्र के भीतर कोर्ट रिसालदारान स्थित कुरेशयान मस्जिद के सामने साजिद की हत्या कर दी गई थी। दस हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया है।
नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी साजिद पुत्र मोहम्मद खिजर की उस समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी, जब वह नमाज पढ़कर मस्जिद के बाहर निकल रहा था। मृतक के भाई आमिर ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में अन्य नाम प्रकाश में आने पर मामले में आरोपी की संख्या बढ़कर 17 हो गई थी। अधिकांश आरोपी या तो गिरफ्तार हो चुके हैं या समर्पण कर चुके हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने मामले में कुछ दिन पूर्व ही हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साजिद हत्याकांड के आरोपी भोलू उर्फ इरसाद , भोलू उर्फ इस्तकार , इस्तकार, कासिम, आसिफ,चां, राशिद, शाहिद ,फारुख और मौसीन पर गैंगस्टर लगाया गया है।