फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबे-बरात पर इबादतगाहों में उमड़े लोग

Mon, 23 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सोमवार को जहांगीराबाद के जलसे में शब-ए-बरात पर रोशनी डालते उलेमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की रात्रि शबे-बरात के मौके पर नगर की इबादतगाहों में लोगों का तांता लगा रहा। अकीदत मंदों ने नमाज अदा कर मगफिरत की दुआएं मांगी। मोहल्ला शेखवाड़ा स्थित मदरसा खादिमुल कुरान में जलसे का आयोजन किया गया। मोलाना खुर्शाीद अहमद ने जलसे को खिताब फरमाया। उन्होंने कहा कि इंसान की सबसे बड़ी जरूरत इल्म है।
विज्ञापन


इंसानियत का सबसे बड़ा जेवर भी इल्म है। इल्म नहीं होने से मुसलमान गुमराही के रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने मुसलिम समाज से अपने बेटों, और बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने की अपील की। संचालन मौलाना आरिफ  ने किया।

गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से मांगी माफी
मुस्लिम समाज के लोगों ने शब-ए-बरात के मौके पर रविवार पूरी रात इबादत की। इस दौरान अकीदतमंदों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफ ी मांगी। इस अवसर पर जलसे का आयोजन भी किया गया। शब-ए-बरात मुस्लिमों के लिए बड़ी रहमत व बरकतों की रात होती है।
विज्ञापन


इस रात को अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को माफ करता है। रविवार को पूरी रात सड़कों और बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर रोशनी की और अपने मरहूमों के लिए फ ातिहा पढ़ा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें