फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी राशन की कालाबाजारी

Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल्द ही जिले में राशन की कालाबाजारी बंद हो जाएगी। वजह, जिलाधिकारी ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों पर अफसर तैनात कर दिए हैं। यह अफसर गोदाम से लेकर दुकान तक राशन पर पैनी नजर रखेंगे। इतना ही नहीं गोदाम से राशन भी इन अफसरों की मौजूदगी में ही उठेगा।
विज्ञापन


अक्सर शिकायत मिलती है कि गोदाम से उठने वाला सरकारी राशन दुकानों पर पूरा नहीं पहुंचता। रास्ते में ही राशन को ब्लैक कर दिया जाता है। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गोदामों पर अफसरों को तैनात कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत जून माह से यह अफसर राशन की उठान से लेकर वितरण तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि गोदाम संचालकों की बैठक लेकर उन्हें डीएम द्वारा जारी निर्देशों से अवगत करवा दिया गया है। राशन पर नजर रखने के लिए विभागीय अफसर और बाबुओं को भी जिम्ममेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें