हाईवे स्थित वैद्य यज्ञदत्त आर्युवेदिक कॉलेज के स्टूडेंटस ने कॉलेज प्रशासन पर बीएएमएस परीक्षा में जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज कैंपस में देर रात हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की।
स्टूडेंट्स का हंगामा सुबह तक जारी रहा। इसके चलते कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर रविवार सुबह पहुंची देहात पुलिस ने स्टूडेंटस को किसी प्रकार समझाते हुए शांत कराया।
रविवार सुबह हंगामे की सूचना पर पहुंची देहात पुलिस ने स्टूडेंटस को किसी प्रकार शांत कराया। सीओ आरएल निरंजन ने बताया कि स्टूडेंट्स के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।
फिलहाल छात्रों को समझाते हुए शांत कराया है। उन्होनें हंगामे के पीछे अधिकतर छात्रों के परीक्षा में फेल होने की वजह बताई। मामले में प्रबंधक गोपाल दत्त शर्मा से बात करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हुआ।