फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी में गोवंश की मौत पर हंगामा, जाम लगाया

विज्ञापन
मृत गोवंश मिलने पर अधिकारियों से नोकझोंक करते हुए हिन्दूवादी नेता अशोक बिधूड़ी एवं अन्य। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गुलावठी में गोवंश की मौत पर हंगामा, जाम लगाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी में शुक्रवार को पशु पैठ के पास एक मृत गोवंश मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर करीब पांच मिनट तक जाम लगाया। उनका कहना था कि माहौल बिगाड़ने के लिए मृत गोवंश को रोड पर डाला गया है। इस दौरान अधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी और सीओ नम्रता श्रीवास्तव के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
गुलावठी की पशु पैंठ मार्ग पर शुक्रवार को एक मृत गोवंश मिला। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके गुस्साए कार्यकर्ता मृत गोवंश को थाने ले आए। कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंश को थाने में रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हिंदूवादी नेताओं का कहना था कि शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के लिए मृत गोवंश डाला गया है। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ता उस समय और अधिक भड़क गए जब थाने में पहले से मौजूद एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ नम्रता श्रीवास्तव उनकी शिकायत सुनने कार्यालय से बाहर नहीं आए। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब पांच मिनट तक जाम लगाया। इस दौरान अधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वालों में अशोक बिधूड़ी, भाजपा नेता शैलेश तेवतिया, नगर महामंत्री अनिमेश अगस्तीन, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभागाध्यक्ष नीरज सैनी, शांतनु शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, पवन शर्मा, आदेश चौहान, विशाल चौहान, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें