फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरा थाना

विज्ञापन
शिकारपुर में हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घेरा थाना
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर के मोहल्ला कोटशेर खां में डेयरी संचालक को गोली मारकर घायल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियाें की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

12 अप्रैल की शाम महमूदपुर निवासी मोहित उर्फ भूरा को बाइक सवारों गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। अब यहां उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में मोहित के भाई रोहित ने मारूफ पुत्र आस मोहम्मद, जावेद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि पुलिस मामले को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल रही है। इस दौरान उनकी एक दरोगा से उनकी काफी नोकझाेंक भी हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को सोमवार तक का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यशवीर सिंह, रोहित, चंद्रवीर सिंह, कलुआ, मनोज, बच्चू सिंह, सुखपाल सिंह, कीरत, पवन कुमार, प्रेमपाल सिंह, बबलू, चीनू, जतन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें