फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
जगपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
करंट से किसान की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई में टूटकर जमीन पर गिरे विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे के समय किसान अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई निवासी 65 वर्षीय जगपाल सिंह पुत्र कबूल सिंह सोमवार की शाम अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में एक अन्य किसान के खेत के पास बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। मृतक के भाई ने पुलिस को दी लिखित सूचना में बताया कि है कि टूटे हुए तार में करंट दौड़ रहा था। अंधेरा होने के कारण उसका भाई जगपाल तार से टकरा गया और करंट की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें