फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन : रामजी लाल सुमन

विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय पर विचार रखते राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सदस्य रामजी लाल सुमन। स
विज्ञापन
बुलंदशहर। आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन हैं। इन्हें एक क्षण भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। मनु स्मृति को मानने के लिए दबाव बनाने और आरक्षण को खत्म करने की बात कही जा रही है लेकिन यदि आरक्षण खत्म होगा तो मनु स्मृति को भी नहीं माना जाएगा। यह बातें बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि पश्चिम इलाके के लोग जन्मजात नेता परस्त के चंगुल में है। जब हिंदुस्तान का संविधान बन रहा था तो भाजपा के लोग यह कह रहे थे कि जब मनु का संविधान है तो देश को किसी ओर के संविधान की जरूरत नहीं है। 1949 में जब बाबा साहब जिंदा थे तो उन्होंने बाबा साहब का पुतला फूंका था।
अब ये तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनका तिरंगे से क्या ताल्लुक है। 50-55 वर्ष तक इन्होंने तिरंगे झंडे को नहीं फहराया। दलित समाज के लोगों ने फैसला कर लिया है कि भाजपा और आरएसएस जन्मजात हमारे खिलाफ है। भाजपा को कोई पार्टी हरा सकती है तो वह समाजवादी पार्टी है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें ईडी का डर है। यह सरकार दलितों का शोषण करने वाली सरकार है। उन्होंने सभी से 15 नवंबर को आगरा में होने वाले विशाल दलित सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
कहा कि गठबंधन में दरार पैदा हो ऐसी बात किसी को नहीं बोलनी चाहिए। पहले अली और अब बजरंगबली के सवाल पर कहा कि योगी आदित्यनाथ मर्यादा में रहें। अखिलेश यादव को क्या करना है क्या नहीं ये सिर्फ हमें तय करना है। योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव की दिनचर्या तय नहीं कर सकते, वह अपनी औकात में रहें। अपनी पार्टी के बारे में हम फैसला करेंगे।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, हिमायत अली, हाजी अख्तर, लोधी चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें