फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज और कल निपटा लें बैंक का जरूरी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो उसे आज या कल दो दिन में निपटा लें। इसके बाद शनिवार से बुधवार तक पांच दिन तक जिले के सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। दो दिन अवकाश व तीन दिन हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। पांच दिन लगातार बैंक बंद रहने से लोगों को लेनदेन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

26 सितंबर को माह का चौथा शनिवार व 27 को रविवार का अवकाश है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर तोमर ने बताया कि लंबित मुद्दों के समाधान और बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन के तहत तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी।
इससे पूर्व 26 और 27 सितंबर को बैठक, लामबंदी और हड़ताल की तैयारियां की जाएंगी। जो पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के दौरान शाखाओं में चेक क्लियरेंस, एनईएफटी, आरटीजीएस, ऋण स्वीकृति और विदेशी मुद्रा विनिमय जैसे सभी प्रमुख कार्य पूरी तरह ठप रहेंगे।
विज्ञापन

कोट
हड़ताल के कारण शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ग्राहक अपने नकद जमा/निकासी, चेक, ऋण संबंधी कार्य, दस्तावेजी कार्य व अन्य आवश्यक शाखा-आधारित बैंकिंग कार्य 25 सितंबर से पूर्व कर लें। इससे कोई असुविधा न हो। बैंक बंदी के दौरान नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सुचारु रहेंगी। - धीरज कुमार झा,
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें