स्याना। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 2.62 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने उक्त धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित के पास जब रुपये कटने का मैसेज आया तो उसने बैंक में अधिकारियों से संपर्क किया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
नगर के मोहल्ला पट्टी डहर निवासी रेखा सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके बैंक खाते से 2.62 लाख रुपये कटने का मैसेज रविवार को उसके पास आया। सोमवार को जब बैंक पहुंचकर मामले में प्रबंधक से वार्ता की तो उसने बताया कि उसके खाते से ऑनलाइन माध्यम से उक्त धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। साइबर टीम की मदद से धनराशि वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।