फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर में बिना ओटीपी के खाते से 1.15 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित के पास न कोई फोन आया और न ही उसने ओटीपी बताया। मोहल्ला आहार गेट निवासी संजय कुमार राघव के पंजाब नेशनल बैंक खाते से दो दिन में 1.15 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

उन्हें ठगी का पता तब चला जब उन्होंने यूपीआई से 300 रुपये का लेनदेन किया। बैलेंस चेक करने पर खाते में केवल 303 रुपये बचे थे। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 10 सितंबर को 98 हजार रुपये सुरेश सारस्वत के खाते में गए। अगले दिन 11 सितंबर को 17 हजार रुपये यल्लप्पा गोंडा की यूपीआई आईडी पर भेजे गए।
संजय का कहना है कि उन्होंने न कोई लेनदेन किया, न संदिग्ध कॉल आई और न ही ओटीपी साझा किया। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है और बैंक खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें