फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रूट डायवर्ट, अनूपशहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के दौरान लोगों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। मंगलवार देर रात 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। आगामी 16 नवंबर की सुबह तक यह व्यवस्था लागू रहेगा। इन दिनों अनूपशहर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रूट देखकर निकलना होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने चारपहिया और भारी वाहनों को अनूपशहर से पहले ही रोकने का निर्णय लिया है। वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात की गई है। 12 नवंबर की रात 12 बजे से अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। अनूपशहर से होकर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ आदि से हजारों वाहन गुजरते हैं। रास्ता छोटा होने और ब्रजघाट के जाम से बचने के लिए लखनऊ, संभल, बदायूं को जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से निकलते हैं। ऐसे में बदायूं-संभल की ओर आने वाले वाहनों को गुन्नौर क्षेत्र के गांव केसरपुर तिराहे से मोड़कर गुन्नौर के रास्ते नरौरा से जनपद में प्रवेश दिया जाएगा।
जिले से संभल-मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरेंगे। रूट डायवर्ट की जानकारी देने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, मेले की सुरक्षा के लिए भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। गंगा की रेती में अस्थायी चौकी बनाई गई है। इसके अलावा मेले की सुरक्षा के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टॉवर की व्यवस्था की गई है। वहीं, वाहनों की पार्किंग के लिए पांच स्थान चिन्हित किए गए हैं। जिससे कि यातायात को सुचारू रखा जा सके। इसके अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़ और शिकारपुर की ओर से आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन



बुगरासी मार्ग पर जाम से जूझेंगे लोग
बुगरासी। गंगा स्नान के पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए एनएच-9 हाइवे का रूट डायवर्ट किया जाता है। बड़ी संख्या में हल्के व भारी वाहन भगवानपुर पुल से होते हुए बुगरासी से निकलना शुरू हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट हो जाएगा। ऐसे में क्षेत्र से वाहनों के गुजरने से लोगों को जाम से जूझना होगा। वाहनों के रूट में भगवानपुर, रूखी, रवानी कटीरी, सुलैला गांव सहित बुगरासी से होकर निकलते हैं। इन गांव के लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुगरासी-भगवानपुर रोड, बस स्टैंड बुगरासी की रहती है। लोगों ने जाम न लगे इसके लिए स्थान-स्थान पर पुलिस तैनाती की भी मांग की है।



कार्तिक स्नान मेला के दौरान लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। यह रूट डायवर्जन प्लान मंगलवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। 16 नवंबर की सुबह तक डायवर्जन लागू रहेगा। इसके अलावा मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। - श्लोक कुमार, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें