फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 31 जुलाई से 25 अगस्त तक जनपद में रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान और सावन के सोमवार पर जनपद में 31 जुलाई की सुबह आठ बजे से 25 अगस्त की रात दो बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान नगर से भारी और हल्के वाहन नहीं गुजरेंगे। इस दौरान भारी और हल्के वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे के अलावा अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी एवं एसपी यातायात अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि डायवर्जन के दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर से जनपद अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले वाहन डासना, छिजारसी, खुडलिया कट हापुड़ से गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की ओर जाने वाली रैंप से चढ़कर मेरठ की तरफ चलकर टर्न लेकर मंगरोली कट अमरोहा, खिरनी कट संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाएंगे।
बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन खिरनी कट संभल, मंगरोली कट अमरोहा, खुडलिया कट गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरकर एनएच 09 होते हुए छिजारसी ,डासना, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली की ओर जाएंगे। मेरठ, हापुड़ से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले समस्त वाहन किठौर टियाला मोड ततारपुर, एनएच 09 खुडलिया कट हापुड़ से गंगा एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की ओर जाने वाली रैंप से चढ़कर मेरठ की तरफ चलकर टर्न लेकर मंगरोली कट अमरोहा, खिरनी कट संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा की ओर से मेरठ, हापुड़ को जाने वाले समस्त वाहन खिरनी कट संभल, मंगरोली कट अमरोहा, खुडलिया कट गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरकर एनएच 09 होते हुए ततारपुर मोड़, टियाला मोड़ किठौर मेरठ की ओर जाएंगे। बुलंदशहर से अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले वाहन बुलंदशहर, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाएंगे।
असी तरह बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा की ओर से बुलंदशहर को जाने वाले वाहन नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, होकर बुलंदशहर जाएंगे। बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल की ओर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन नरौरा, डिबाई, छतारी व अलीगढ़ की ओर जाएंगे। अलीगढ़ से संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली को जाने वाले समस्त वाहन अलीगढ़, छतारी, डिबाई, नरौरा, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली को जाएंगे।
अलीगढ़ की ओर से हापुड़, मेरठ को जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन अरनियां, खुर्जा बाईपास , बुलंदशहर बाईपास, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र गांव कोट ईस्टर्न पेरिफैरल, डासना छिजारसी, ततारपुर मोड़, टियाला मोड़ किठौर मेरठ को जाएंगे। अलीगढ़ की ओर से हापुड़, मेरठ को जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन अरनियां, खुर्जा बाईपास, खुर्जा देहात, कोतवाली देहात, भूड़ चैराहा, जैनपुर तिराहा, मिठ्ठेपुर, एनएच 334 की बाएं लेन, गुलावठी सोना फ्लाईओवर, एनएच 09 ततारपुर मोड़, टियाला मोड़ किठौर मेरठ को जाएंगे। मेरठ, हापुड़ की ओर से अलीगढ़ को जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन किठौर टियाला मोड़, ततारपुर मोड़, एनएच 09 छिजारसी, डासना गांव कोट ईस्टर्न पेरिफैरल, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर बाईपास, खुर्जा बाईपास, अरनियां अलीगढ़ को जाएंगे।
मेरठ, हापुड़ की ओर से अलीगढ़ को जाने जाने वाले समस्त हल्का वाहन किठौर टियाला मोड़, ततारपुर मोड़,एनएच 09 सोला फ्लाईओवर, गुलावठी बाईपास, मिठ्ठेपुर तिराहा, जैनपुर तिराहा, भूड़ चैराहा, कोतवाली देहात, खुर्जा देहात, खुर्जा बाईपास, अरनियां अलीगढ़ को जाएंगे। अलीगढ़ की ओर से गाजियाबाद, दिल्ली को जाने वाले समस्त हल्के व भारी वाहन अरनियां, खुर्जा बाईपास, बुलंदशहर बाईपास, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, दादरी, लाल कुआं गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे। दिल्ली, गाजियाबाद से अलीगढ़ की ओर जाने वाले समस्त हल्के व भारी वाहन लाल कुआं गाजियाबाद, दादरी, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर बाईपास, खुर्जा बाईपास,अरनियां से होते हुए अलीगढ़ को जाएंगे। वहीं, अनूपशहर बस अड्डे से अनूपशहर की ओर समस्त भारी, हल्के कॉमर्शियल वाहनों का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने श्रावण मास के अवसर पर यातायात व्यवस्था हेतु लागू किए गए डायवर्जन प्लान का अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें