फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ई-रिक्शों का होगा रूट निर्धारण, पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। त्योहारी सीजन में लोगों को शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शों का रूट तय किया जाएगा। बुधवार को सभी ई-रिक्शा संचालकों को पंजीकरण के लिए मोती बाग मैदान में बुलाया है।
विज्ञापन

ई- रिक्शों का रूट निर्धारण न होने के कारण लोग जाम में फंसते हैं। त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों जाम की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद नगर पालिका ने रूट निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी। मंगलवार को नगर पालिका की ओर से एक रिक्शा में माइक लगाकर शहर में घोषणा कराई गई कि बुधवार सुबह 11 बजे से नगर के मोती बाग में रूट निर्धारण के लिए पंजीकरण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. अश्विनी सिंह ने बताया कि जो भी ई-रिक्शा संचालक पहले आएगा उसे उसके मुताबिक रूट दिया जाएगा। बाद में पंजीकरण के लिए आने वाले ई-रिक्शा चालकों को शेष बचे रूट निर्धारित किए जाएंगे। रूट निर्धारण के बाद गलत रूट पर चलने वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें