फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल आज

Mon, 19 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
roadways bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज बसों के पहिए मंगलवार रात 12 बजे से रुक जाएंगे। बुधवार को प्रदेश में परिवहन निगम के कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसको कामयाब बनाने के लिए कर्मचारियों ने सोमवार को बैठक कर रणनीति तैयार की।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर परिवहन निगम के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करने, एक अप्रैल 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने और प्राइवेट बसों से मनमाना अनुबंध करने के विरोध में 20 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


रोडवेज के चालक-परिचालक परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंगलवार रात को बस वर्कशाप में खड़ी कर चले जाएंगे। ऐसे में बुधवार सुबह को बसों का संचालन नहीं होगा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि बुधवार को चक्काजाम करने के लिए परिवहन कर्मचारियों ने सोमवार को बैठक कर रणनीति बना ली है।
विज्ञापन


चालक-परिचालकों से आह्वान किया गया है कि वह मंगलवार रात 12 बजे बसों का वर्कशाप में खड़ा कर चक्काजाम को सफल बनाने में सहयोग करें। उधर, एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया है। प्रयास किया जाएगा कि बसों का संचालन जारी रहे।

इसके लिए चालक-परिचालकों के अलावा कर्मचारी नेताओं से संपर्क किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें