फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के जीर्णोद्वार पर खर्च होंगे तीन करोड़

Sat, 08 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्वार पर अब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने एक करोड़ रुपये और बढ़ा दिए हैं। पहले दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे और एक करोड़ की राशि से काम भी हो चुका है। निर्माण कराने वाले विभाग के अफसरों का कहना है कि स्वीकृत राशि मिलने पर दोबारा काम शुरू हो जाएगा।

करीब दो वर्ष पहले नगर के रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्वार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। जीर्णोद्वार का काम करने की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन


इसमें से एक करोड़ की राशि वर्ष 2016 के शुरूआत में मिल गई थी और पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नए सिरे से जीर्णोद्वार का काम भी शुरू हो गया था। इसी बीच जीर्णोद्वार की शेष राशि शासन से नहीं मिलने पर काम रुक गया था।
विज्ञापन


अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए कई बार शासन से शेष राशि की मांग भी की गई थी। मगर, अब नए निजाम में शासन ने जीर्णोद्वार की राशि दो करेाड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दी है। राशन द्वारा दो करेाड़ रुपये की राशि स्वीकृत   जल्द ही देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें