फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रोडवेज बसों का सफर होगा आसान

Tue, 21 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आज से रोडवेज का सफर पटरी पर आ जाएगा। हरिद्वार पहुंची बसें लौटना शुरू हो गई हैं। चुनाव ड्यूटी से भी कुछ बसें बुलंदशहर पहुंच गई हैं। डिपो के अफसरों का दावा है कि आज से सभी रूटों पर बसें चल जाएंगी। बता दें कि बुलंदशहर डिपो की 84 बसों में से 47 बसें चुनाव ड्यूटी में लग गई है। पिछले दिनों से 50 से अधिक बसों का संचालन हरिद्वार शिवभक्तों को पहुंचाने के लिए हुआ।

ऐसे में डिपो के अफसरों को सभी रूटों की बसों को कैंसल कर दिया गया। जिसके चलते यात्रियों को बसों का टोटा हो गया। सोमवार की रात भी 15 बसें हरिद्वार रवाना की गई। हालांकि गाजियाबाद और कौशांबी से बस बुलंदशहर पहुंची और अनुबंधित बसे ही यात्रियों का सहारा बनी। यह समस्या मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद से स्थिति सामान्य होने लगी। हरिद्वार से बसें लौट आई और पांच बसे चुनाव ड्यूटी से भी वापस आ गई हैं। ऐसे में अब रोडवेज का सफर पटरी पर आने की संभावना है। एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि हरिद्वार को बसों का संचालन बंद हो गया है। चुनाव से भी पांच बसें वापस आ गई हैं। आज से सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

पांच मार्च तक नगरवासियों को झेलना पड़ सकता है जाम
 चुनावी सीजन में शादी के सायों के चलते नगरवासियों को पांच मार्च तक जाम से जूझना पड़ सकता है। सायों के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ रहा है। जनपद की अधिकांश फोर्स चुनावी ड्यूटी में जाने के कारण हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में सिविल पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया है। पुलिस के चुनावी ड्यूटी पर होने के कारण जनपद की पुलिस फोर्स पुलिस कर्मियों की कमी से जूझ रही है। फोर्स की कमी के चलते नगर में नेशनल हाईवे पर हर समय पुलिसकर्मियों की मौजूदगी संभव नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


वहीं हालिया दिनों में शादी के सायों की भरमार के चलते हाईवे पर रोज वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। बढ़ते वाहनों के दबाव और पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी से हाईवे पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं। वाहनों चालकों को 15 मिनट का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग जाता है। शुभ मुहूर्त के हिसाब ने पांच मार्च तक शादियों का साया है। पांच मार्च के बाद हाईवे पर वाहनों का दबाव कम हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें