फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे में रोडवेज बसों की रफ्तार हुई मंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में एआरएम ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों को ओवरटेक न करने, मंद गति से बस चलाने और यात्रियों को सड़क किनारे या स्टैंड पर उतारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बस में कोई खराबी या शीशा टूटा हुआ है तो उसे बदलवाने के भी निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि कोहरे की शुरूआत तीन दिन पूर्व हो चुकी है। कोहरे में सामने से आने या जाने वाले वाहन दिखाई न देने पर हादसे की आशंका रहती है। कोहरे में बसों को मंद गति से अपनी साइड में चलाने सहित अन्य निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें