फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में घने कोहरा बना आफत, सुबह धूप निकलने पर मिली राहत

विज्ञापन
मंगलवार सुबह छह बजे इस तरह कम हुआ कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में सोमवार की रात घना कोहरा रहा। वहीं मंगलवार का दिन लोगों को लिए ठंड से कुछ राहत देने वाला रहा। सुबह से ही धूप निकली, जिससे ठंड का असर काफी कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

रात में न्यूनतम तापमान लुढ़क रहा है, जिससे रात के समय में ठंड बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोहरे की चादर छाई रही। इसके बाद पूरी तरह से कोहरा छंट गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजारों में भी चहलपहल रही। दुकानों पर भी जमकर खरीददारी हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आर्द्रता 55 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम का मिजाज रोज बदल है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। किसानों का कहना है कि दिन में धूप निकलने से रात को कोहरा होने की संभावना बढ़ जाती है। कोहरा गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद है लेकिन आलू, दलहन, मटर आदि की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें