भाजपा नेताओं के स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। दोनों युवकों पर आरोप है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद सांसद के समर्थकों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी, इसी दौरान एक आरोपी छूटकर भाग गया था। शुक्रवार को अब इसी मामले में आरोपी रहे दोनों युवकों के क्षेत्र में लौटने पर रोड शो निकालकर स्वागत किया गया।
भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में किए गए स्वागत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। समर्थकों ने दोनों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इससे सांसद पर हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
इस दौरान गांव सिखैड़ा में ग्राम प्रधान बबलू चौधरी, कुशल चौधरी, गांव नैथला में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान प्रियांक कौशिक, गांव गंगेरुआ में हिंदू रक्षा दल की टीम की ओर से काशी राठौर, जीतू, आकाश समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में स्वागत किया गया।