फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करोड़ों की लागत से बनी सड़क डेढ़ साल में बदहाल हुई

विज्ञापन
खुर्जा में जीटी मार्ग स्थित नवीन मंडी के पास टूटी हुई सड़क व हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड पर नाली नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सड़क टूटकर बिखर रही है। डेढ़ साल पहले 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई सड़क में जलभराव व गड्ढों की समस्या हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही और निर्माण कार्य में खराब सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


खुर्जा में अगवाल कट से कैलाश अस्पताल कट तक सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर नवीनीकरण व चौड़ीकरण का कार्य हुआ था। यह कार्य वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। डिवाइडर, चौड़ीकरण व नवीनीकरण आदि कार्य में करीब दो साल का समय लग गया। इसके बाद भी सड़क की क्षमता काफी कमजोर देखने को मिली।

अधिवक्ता प्रशांत भाटी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण और नवीनीकरण का कार्य तो किया गया, लेकिन मार्ग के किनारे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण पर न ही कोई प्रस्ताव भेजा गया और न ही निर्माण के लिए कोई कार्रवाई की गई। आलम यह है कि नई सड़क पर जगह-जगह जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन


दादू पॉटरी, नवीन सब्जी मंडी, कालिंदी कुंज मोड़, मुंडाखेड़ा चौराहा, नेहरूपुर चुंगी, आरआर पेट्रोल पंप, बीएसएनएल एक्सचेंज पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में अक्सर जलभराव रहता है। इसी कारण बनी हुई सड़क टूटकर बिखर गई और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।

स्थानीय निवासी विकास अग्रवाल का आरोप है कि विभाग की ओर हर साल सरकार से बजट स्वीकृति कराने के नाम पर निर्माण कार्य में खानापूर्ति की गई। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य हुआ और वह अब पानी में बह रहा है। अब विभाग सरकार से मरम्मत के लिए बजट प्रस्ताव भेजेगा, लेकिन नाली निर्माण पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
-
कोट:-
सरकार की ओर से केवल सड़क के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए मंजूरी मिली थी। मार्ग के किनारे अलग-अलग विभागों के जमीन है, जिनके प्रस्ताव के बाद ही कार्य प्रक्रिया बढ़ेगी। - हेमंत सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग प्रतिक्रिया।

हल्की सी बारिश होने पर पूरी सड़क पर पानी भर जाता है। सबसे बुरा हाल नेहरूपुर चुंगी और बीएसएनएल कार्यालय के बाहर होता है। जलभराव रहने से कारोबार भी प्रभाव पड़ रहा है। यदि नाली बनाई जाए तो समस्या दूर हो सकती है। - अनुज गोयल, पॉटरी उद्यमी

जीटी रोड पर ही पॉटरी औद्योगिक क्षेत्र, तहसील, सीओ व एसडीएम कार्यालय, बीकेडीए कार्यालय और अन्य राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज है। बावजूद मार्ग की देख-रेख नहीं हो रही। गड्ढे रहने से हादसों का खतरा बना रहता है। - ऋषभ शर्मा, निवासी नगला कट गांव
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें