फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालय में सो रहे साधु पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालय में सो रहे साधु पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली की कर्णवास चौकी क्षेत्र स्थित बुधऊ आश्रम के निकट बनें एक शिवालय में शनिवार तड़के अज्ञात बदमाश ने सो रहे साधु पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग निकला। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। साथ ही पुलिस को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।
कर्णवास चौकी क्षेत्र के गांव बिलौनारूप की सीमा में गंगा किनारे बसे प्राचीन बुधऊ आश्रम के निकट नरमदेश्वर मंदिर में महात्मा रामलखन दास पुत्र कृष्ण दास बीते काफी समय से रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर रात वह मंदिर परिसर में ही सो गए थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक अज्ञात युवक उनके कमरे में घुस आया। साथ ही आरोपी ने इस दौरान साधु पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणा घटना स्थल की ओर दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सुबह एसएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रथम दृष्टया मामला चोरी के प्रयास का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। - दिलीप सिंह, निरीक्षक डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें