फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत, एक गंभीर घायलसड़क हादसों में पांच की मौत, एक गंभीर घायल

सार

सड़क हादसों में पांच की मौत, एक गंभीर घायलनरौरा, शिकारपुर और अनूपशहर में हुए हादसे, एक बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर ने मारी टक्करशिकारपुर\/नरौरा। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को शिकायत देकर गांव सराय छबीला निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार बाइक से घर की और लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसों में पांच की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन

नरौरा, शिकारपुर और अनूपशहर में हुए हादसे, एक बाइक पर सवार तीन लोगों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
शिकारपुर/नरौरा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। नरौरा में दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकारपुर में ट्रैक्टर पलटने से उसके चालक की जान चली गई। अनूपशहर में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुधवार रात को बाइक पर सवार होकर अपने गांव रतनपुर लौट रहे तीन लोगों को नेशनल हाईवे पर बेलौन टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सुशील उर्फ प्रकाश चंद (24) और दलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। किशनपाल (25) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक दलवीर सिंह के पुत्र इंद्रजीत सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, गांव ढकनगला निवासी दौलराम (40) को गांव लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौलतराम एक स्थानीय अखबार के पत्रकार भी थे। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
शिकारपुर। क्षेत्र में खुर्जा रोड पर खेड़ा कालोनी के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयंत उर्फ आदित्य निवासी खगड़िया एटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जयंत डीलर के यहां से ट्रैक्टर लेकर बदायूं जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
अनूपशहर। क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को शिकायत देकर गांव सराय छबीला निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार बाइक से घर की और लौट रहा था। गांव दुगरऊ के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें