फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाजयुमो नेता समेत चार ने की दुष्कर्म की कोशिशघर में घुसकर भाजपयुमो नेता समेत चार ने की दुष्कर्म की कोशिश

सार

घर में घुसकर भाजपयुमो नेता समेत चार ने की दुष्कर्म की कोशिशसिकंदराबाद।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।मामले में पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में घुसकर भाजपयुमो नेता समेत चार ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। भाजपयुमो नगर अध्यक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान भाजपयुमो नगर अध्यक्ष रवि लोधी, गिरीश लोधी, पवन लोधी और अरुण सैनी के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही शिकायत किए जाने का विरोध करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसका शोर सुनकर जब उसका बेटा मौके पर पहुंचा और आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। जब उसके बेटे ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे फोन छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने मंगलवार घटना की शिकायत थाने में जाकर दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
गुलावठी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर दूसरे गांव निवासी एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक अगस्त को वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान दूसरे गांव निवासी आरोपी आजाद उसके घर में घुस आया और उसे बंधक बनाते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण जमीन को लेकर विवाद का है। आगे की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जबकि गुलावठी में महिला के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें