फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर कार सड़क पर गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर कार सड़क पर गिरी, महिला की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाइवे पर गंगेरुआ ओवरब्रिज पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला और घायल पति को निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मथुरा के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी ज्योति कार से गुलावठी क्षेत्र स्थित भटौना गांव में बुखार से पीड़ित रिश्तेदार का हाल जानने के लिए बुधवार को कार से घर से निकले। बताया गया कि जब वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरुआ स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे तो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गंगेरुआ को जाने वाली सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों को कार के बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामूली रूप से घायल हुए जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन वर्षीय बेटी को शाम को वापस आने की बात कहकर घर माता-पिता के पास छोड़कर आए थे। बताया कि वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कोल इंडिया कंपनी में नौकरी करते हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें