फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक , कबाड़ी समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की हत्या कर लूटा था ट्रक , कबाड़ी समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे ट्रक को कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके लूट लिया था और चालक की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को अगौता की काली नदी में फेंक दिया था। ट्रक को बदमाशों ने 2.30 लाख में मुरादाबाद में बेच दिया। वहां कबाड़ी ने ट्रक को कई हिस्सों में काट दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
हरियाणा के हिसार निवासी बलवंत के ट्रक पर स्याना के गांव निखोब निवासी राजकुमार शर्मा 60 वर्ष चालक था।
गत एक मई को गुलावठी के परतापुर स्थित गन्ना सेंटर से गन्ना भरकर अनामिका शुगर मिल में गन्ना डालने आया था। वापस न लौटने पर चालक के पुत्र प्रवीण शर्मा ने औरंगाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात इंस्पेक्टर औरंगाबाद सचिन मलिक को सूचना मिली कि ट्रक लूटकांड के आरोपी करकोड़ा की तरफ से लखावटी नहर पटरी से सफेद रंग की कार से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार सवार पांच आरोपियों को हथियारों समेत हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया की पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी फुरकान ने बताया कि वह एक मई को साथी सर्वेंद्र, रूपेंद्र उर्फ कालू और मोहित निवासी करकोड़ा अपने दोस्त की स्विफ्ट कार मंगाकर करकोड़ा से लूट की फिराक में पिपाला आ गए। यहां उनको एक ट्रक आता दिखा। ट्रक को रोककर सर्वेन्द्र ने कार को आगे लगा दी। फुरकान, सर्वेन्द्र और रूपेंद्र उर्फ कालू ट्रक में सवार हो गए। सर्वेन्द्र ने ट्रक चालक की कनपटी से तमंचा सटा दिया और ट्रक को रूपेंद्र को दे दिया। बदमाश पहले ट्रक को लेकर कुचेसर चौपला पहुंचे।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर से निकलते ही ट्रक चालक राजकुमार शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी और एक ढाबे पर ले जाकर ट्रक को रोक दिया। पीछे से साथी मोहित कार से वहां पहुंच गया। सभी आरोपियों ने ट्रक से चालक के शव को उतार लिया और स्विफ्ट कार में डाल लिया। फुरकान, राहुल और सर्वेन्द्र मृतक की बॉडी लेकर कार से अगौता के बागवाला स्थित काली नदी पर पहुंचे। वहां चालक की बॉडी को नदी में फेंक दिया। बाद में राहुल और मोहित ट्रक लेकर मुरादाबाद स्थित डींगरपुर चले गए। वहां फुरकान ने ट्रक को 2.30 लाख रुपये में बेच दिया और आपस में पैसे बांट लिए।
अख्तियारपुर और गिनोरा शेख की झाड़ियों से बरामद हुआ शव
देर रात आरोपियों की निशानदेही से मृतक राजकुमार के कंकाल शव को अख्तियारपुर और गिनोरा शेख की झाड़ियों से बरामद कर लिया। मृतक के पुत्र ने उसके कपड़ों से शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि कबाड़ी मिनजार पुत्र छिद्दा खां निवासी गांव अहलादपुर जनपद मुरादाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, 3 छुरी और घटना में प्रयुक्त कार और ट्रक के पार्ट्स बरामद किए हैं।
तीन जिलों की पुलिस को चकमा दे गए बदमाश
औरंगाबाद क्षेत्र में ट्रक को लूटपाट करके मुरादाबाद तक ले गए और मुरादाबाद में चालक की हत्या करके फिर से उसके शव को बुलंदशहर ले आये और यहां काली नदी में डाल दिया। वारदात के दौरान तीन जिले बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद पड़ते है। इसके बाबजूद भी पुलिस को आरोपियों की भनक तक नही लग सकी। रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार को न तो कही रोका और न ही कार की चेकिंग की। इससे साफ जाहिर है कि रात्रि में हाईवे पर पुलिस की कोई चेकिंग नही है।
पहचान हुई और दबा दिया गला
बदमाशों के ट्रक में सवार होते ही चालक राजकुमार शर्मा ने अपने साथी मोहित निवासी कडकोड़ा बीबीनगर को पहचान लिया था। इसलिये चालक को उन्हें मौत के घाट उतारना पड़ा। मोहित भी उसी गन्ना सेंटर पर ट्रक चलाता था। दोनों के बीच दोस्ती थी। एक साथ खाना पीना था। बदमाशों ने सबूत के तौर पर मोबाइल, पर्स, पैसे और ट्रक के कागजात तक नही छोड़े थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी कड़कोडा निवासी बदमाश कालू के घेर में रहते थे।
कार चलाने को मोदीनगर से बुलाया था
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश राहुल को साथियों ने कार चलाने के साथ वारदात को अंजाम देने के लिये मोदीनगर से स्पेशल बुलाया था। बताया जाता है कि राहुल कार चलाने में माहिर है।
...तो कट जाता पूरा ट्रक
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गैस कटर की वजह से पूरा ट्रक नही कट पाया था। इसलिए उसके समान को अलग-अलग कर दिया था। पुलिस को ट्रक के सभी हिस्सों को बरामद करने में एक सप्ताह लग गया। यदि ऑक्सीजन की कमी नहीं होती तो पूरा ट्रक कट जाता।
फुरकान पर 14 तो सर्वेंद्र पर 4 मुकदमे हैं दर्ज
इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया की फुरकान शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर मुरादाबाद और बुलंदशहर जनपद में लूट, हत्या,चोरी के 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सर्वेंद्र पर हत्या और लूट के 4 मुकदमे दिल्ली और बुलंदशहर में दर्ज है। दोनों ही अपराधी गला घोंटकर हत्या करने में माहिर है।
विज्ञापन

ट्रक चालक का अपहरण कर हत्या करने के बाद ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने वाले कबाड़ी समेत 6 बदमाशों को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। औरंगाबाद पुलिस को घटना का खुलासा करने पर 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें