फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अहार बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला निवासी दो लोगाें की मौत हो गई। वहीं, जटवाई गांव के समीप जनपद संभल के थाना गिन्नौर क्षेत्र निवासी दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलाें में मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जटवाई गांव के पास हुए हादसे में शामिल चालक को पुलिस ने बस समेत दबोच लिया। रविवार देर शाम तक दोनों मामलों में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिल सकी है।
होली के त्योहार पर नगर क्षेत्र में घटित दो सड़क हादसे में चार लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। इन सड़क हादसों में चार अलग अलग परिवारों के लोग काल के गाल में समा गए। रविवार अल सुबह गंगा स्नान के लिए जाते समय किसी वाहन के इंतजार में नगर के अहार बाईपास पर खड़े गंगादास (45) पुत्र मुंशी सिंह और प्रकाश सिंह (48) पुत्र रोशनलाल निवासीगण सराय छबीला थाना कोतवाली देहात को अज्ञात वाहन से रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, शनिवार देर रात ही कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक तेज गति से जा रही निजी बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों संजीव कुमार(30) पुत्र इंद्रजीत व उमेश कुमार(25) पुत्र शिवनंदन निवासी द्वारीकला थाना गिन्नौर जनपद संभल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से बस लेकर भाग रहे चालक की सूचना मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद बुलंदशहर की ओर से आ रहे कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने पीछा कर बस को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को बस समेत हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दिए जाने पर चारों परिवारों में त्योहार के दिन मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है, चारों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनाओं के संबंध में कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
- रमेश चंद त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें