फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत, बुआ की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत, बुआ की हालत गंभीर
विज्ञापन

नरौरा। हाइवे पर क्षेत्र के गांव रतनपुर और खेड़िया के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में युवक और उसके दस वर्षीय फुफेरे भाई की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी मृतक की बुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तथा समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम रामघाट थान क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी आदेश कुमार (19) पुत्र प्रेम सिंह अपनी बाइक से बुआ चन्द्रमुखी पत्नी सुनील कुमार व बुआ के बेटे हिमांशु (10) को लेकर बाइक से डिबाई की ओर जा रहा था। करीब पौने सात बजे हाइवे पर ग्राम रतनपुर और खेड़िया के बीच डिबाई की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण आदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुआ चंद्रमुखी और उनका बेटा हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आननफानन लोगों की सहायता से पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने हिमांशु को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि चन्द्रमुखी की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीणों ने युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मोनिका सिंह, सीओ वंदना शर्मा, इंस्पेक्टर अमर सिंह, एसओ रामघाट बच्चू सिंह, समेत डिबाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा बुझाकर देर रात अधिकारियों ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें