खुर्जा तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) श्रीपाल सिंह की पिटाई के विरोध में स्याना के आरके कार्यालय कर्मियों ने कामकाज बंद करके विरोध जताया तथा कार्यालय की तालाबंदी भी कर दी। स्याना के आरके रामपाल सिंह का कहना है कि खुर्जा तहसीलदार मनोज कुमार द्वारा श्रीपाल सिंह की गई पिटाई बेहद निंदनीय है।
जब तक तहसीलदार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आरके कार्यालय बंद होने से दाखिल खारिज प्रक्रिया, नामांतरण प्रक्रिया बाधित रही। जिससे वादकारी परेशान रहे।