फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा, तीर निगाहों का निशाना ढूंढेगा’

Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नुमाइश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी स्थित रवींद्र नाट्यशाला में रविवार रात बॉबी बादशाह ने गायक मोहम्मद रफी की यादें ताजा कर दीं। बॉबी ने रफी के गाए हुए एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘वदन पर सितारे लपेटे हुए...’ गीत पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन



रविवार रात कोई भी अधिकारी कार्यक्रम की शुरूआत करने रवींद्र नाट्यशाला नहीं पहुंचा। इसीलिए कार्यक्रम देर से रात करीब 9 बजे शुरू हुआ।  दिल्ली के सिंगर बॉबी बादशाह ने मोहम्मद रफी के गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

बॉबी ने ‘बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं’ गीत सुनाकर दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। ‘दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा, तीर निगाहों का निशाना ढूंढेगा’ सुनाया तो दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है...’, ‘दिलनशीं शाम को दिल मेरा हो गया...’, ‘ये रेशमी जुल्फें, ये शरबती आंखें..’ जैसे गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दर्शकों की फरमाइश का दौर शुरू हुआ। छह से अधिक देशों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके सिंगर बॉबी बादशाह ने दर्शकों की फरमाइश पर गीत सुनाए। बादशाह ने अपनी टीम विनोद चीनी, अजय गोविंद्र, अंकित श्रवण और विकास के साथ ‘वदन पर सितारे लपेटे हुए, ऐ जाने        तमन्ना कहां जा रही हो’ व ‘पत्थर के सनम तुझे हमने मोहब्बत का खुदा जाना’ जैसे गीत सुनाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें